धरनारत लेखपालों को डीएम ने किया निलम्बित
जौनपुर। जिलाधिकारी दिनेश सिंह ने कार्य बहिष्कार कर हड़ताल में शामिल लेखपालों के खिलाफ जबर्दस्त कार्यवाही कर दिया। प्रेस को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में कुल 676 लेखपाल तैनात हैं जिसमें से 663 लेखपाल हड़ताल में शामिल पाये गये। इन सभी के विरूद्व नो वर्क नो पे के आधार पर ब्रेक इन सर्विस की गयी। इनमें से 354 लेखपालों के विरूद्व दण्डात्मक कार्यवाही की गयी जिसमें से 340 को विभागीय कार्यवाही की नोटिस देते हुये 14 लेखपालों को निलम्बित कर दिया। जिलाधिकारी ने बताया कि निलम्बित किये गये लेखपालों में जिलाध्यक्ष लेखपाल संघ, जिला मंत्री, समस्त तहसीलों के तहसील अध्यक्ष, मंत्री सम्मिलित हैं। सभी के खिलाफ धारा 144 के उल्लंघन मेें प्राथमिकी भी दर्ज करायी गयी है।
धरनारत लेखपालों को डीएम ने किया निलम्बित